समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
17-May-2024 09:16 PM
By First Bihar
DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में हवा के बीच अचानक फायर अलार्म बजने लगा। जिसके बाद आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-807 पर इस दौरान 175 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी, कुछ ही देर बाद विमान का फायर अलार्म बजने लगा। फायर अलार्म बजने के बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और एटीसी से कंफर्मेशन मिलने के बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अथारिटी और विमान कंपनी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। विमान पर सवार सभी 175 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।