वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
05-Nov-2019 01:14 PM
WEST CHAMPARAN : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक शख्स की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटे हैं, पर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
मामला नगर थाना के खिरियाघाट के कोतवाली चौक के पास की है. जहां सब्जी और मछली बेचने वाले मुन्ना साह को अपराधी प्रवृति के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया.
इस दौरान लोगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और बाइक, कार में आग लगा दी. हंगामें की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन में भी आग लगा दी. हत्या और बवाल के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम है. मौके पर पुलिस कैंप कर रही है.