बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
03-Jul-2024 07:25 AM
By First Bihar
PATNA: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्यसंग के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मौत को लेकर बिहार में भी शोक की लहर है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम दलों के नेताओं ने दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त किया है और कहा है कि ‘सत्संग के दौरान उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सैंकड़ों श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर सुन व्यथित हूँ। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ तथा घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ’।
बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आयोजित एक सत्यसंग के दौरान भगगड़ मच गई। जिसमें सौ से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इस दर्दनाक घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है।