ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

हथियार से लैस 6 बदमाशों को सहरसा पुलिस ने दबोचा, बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चाय की दुकान पर हुए थे इक्टठा

हथियार से लैस 6 बदमाशों को सहरसा पुलिस ने दबोचा, बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चाय की दुकान पर हुए थे इक्टठा

10-Sep-2024 06:36 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर नहर चौक के पास स्थित एक चाय दुकान पर 6 युवक हथियार से लैस होकर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्धेश्य से इकट्ठा हुए हैं। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस की गाड़ी को देख सभी भागने लगे। फिर दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने 6 बदमाशों को दबोचा।जबकि एक युवक भागने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल और 4 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या - 947/24 दिनांक - 09.09.24 धारा-310 (4) / 310(5) भा०न्या०सं० एवं 25 (1-बी) ए / 26/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया। 


उन्होंने बताया कि इस कांड के फरार एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, 03 मोटरसाईकिल जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में विवेक यदुवंशी उर्फ विवेक कुमार, पे० जनार्दन यादव, हिमांशु कुमार उर्फ लालू पे० - मुंगलाल यादव, राजबब्बर कुमार पे० - कपलेश्वर यादव, तीनों सा० - शाहपुर, वार्ड नं० - 07, थाना व जिला - सहरसा, आशिष कुमार पे० - गजेन्द्र यादव सा०  गढ़िया, थाना - बनगाँव, जिला - सहरसा, अजय कुमार, पे० - अक्षयलाल यादव सा० - बरियाही बाजार, वार्ड नं० -10 थाना - बनगाँव जिला - सहरसा एवम अश्विनी कुमार, पे० - ललन यादव, सा० - बैरवा थाना व जिला - मधेपुरा शामिल हैं। 


गिरफ्तार अपराधी विवेक यदुवंशी उर्फ विवेक कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध सदर थाना में तीन मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार अपराधी अजय कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध भी सदर थाना में दो मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार अपराधी हिमांशु कुमार उर्फ लालू का भी अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ सदर थाना में तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।