ब्रेकिंग न्यूज़

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ 4 तस्कर अपराधी गिरफ्तार

29-Sep-2020 03:30 PM

By SAIF ALI

MUNGER : मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है.   अपराधियों के पास से पुलिस ने चार पिस्टल, एक देसी कट्टा और 14 गोलियां भी बरामद की है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में आर्म्स डीलिंग की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने वासुदेवपुर दीपक और निरंजन राम को गिरफ्तार कर लिया.

दीपक और निरंजन राम के पास से एक पिस्टल, चार गोलियां और एक देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा बताया गया कि कासिम बाजार क्षेत्र का हथियार तस्कर रमण शर्मा भागलपुर से हथियार लेकर आने वाला है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने तत्काल बरियारपुर, असरगंज और तारापुर थानों को भागलपुर सीमा पर लगाने का निर्देश दिया. वाहन चेकिंग के दौरान भागलपुर सीमा पर असरगंज थाना क्षेत्र में रमन कुमार शर्मा और राहुल पांडे को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से तीन पिस्टल और 10 गोलियां बरामद की गई. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि राहुल कुमार पांडे और दीपक कुमार मूल रूप से आरा के रहने वाले हैं लेकिन फिलहाल रांची में रहते हैं. मुंगेर पुलिस की कार्रवाई में बरामद सभी हथियारों को रांची ले जाया जाना था लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला रमन शर्मा बड़ा हथियार तस्कर है और वह हथियार तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है. चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए निरंजन राम ने एक खास तरकीब अपनाई थी. हालांकि अपनी चाल में वह सफल नहीं हो सका. टायर के ट्यूब का बेल्ट बनाकर उसने अपनी छाती में बांध रखा था और उसी ट्यूब के पेट में उसने हथियार छुपा रखा था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि  चेकिंग के दौरान बचने के लिए उसने अपनी छाती में ही ट्यूब का बेल्ट बना रखा था. साइकिल, मोटरसाइकिल और कार में लगने वाले के टायरों के ट्यूब का उसने बेल्ट बनाया था और उसी बेल्ट में हथियार को उसने छिपा रखा था.