मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Feb-2023 04:08 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बरूराज थाना पुलिस ने छापेमारी की और 4 अपराधियों को मौके से दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इसी के लिए सभी एक जगह इकट्ठा हुए थे। लेकिन समय रहते पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी घटना होने से बचाया।
सूचना मिलते ही बरूराज थानाध्यक्ष संजय दुबे ने वरीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया। जिसके बाद अपराधियों के लोकेशन को ट्रैक कर घेराबंदी की गयी। इस दौरान तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन लोडेड हथियार बरामद किया है साथ ही साथ कई अन्य सामान भी बरामद किया है।
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सभी की पहचान हुई। रोहित, आजाद, अभिषेक बरूराज थाना क्षेत्र के चैनपुर कथौलिया का रहने वाला है जबकि छोटू सिंह महमदपुर गंग का रहने वाला है। डीएससी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस को हाथ लगी है। जिस पर पुलिस टीम काम कर रही है पकड़े गए अपराधी कर्मी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया।