अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Oct-2021 01:57 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: भाई और बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बेगूसराय में सामने आयी है। जहां तीन भाइयों ने मिलकर हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।
पीड़िता ने बताया कि हथियार के बल पर उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि छह महीने से उसके साथ गलत हो रहा था। डर के कारण वह यह बात छिपाती आ रही थी। लेकिन इस बार उसकी चाची ने उसे देख लिया तब हिम्मत जुटा कर उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
वहीं पीड़िता की माँ ने बताया कि उसके अपने ही डरा धमका कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया करता था। डर के कारण उसने इस बात सूचना पुलिस को सूचना नहीं दी। अपनी शिकायत लेकर वह गांव के मुखिया के दरवाजे पर भी गई लेकिन चुनाव के बाद मदद करने की बात कहकर वे टालते रहे। पीड़िता की मां ने बताया कि वह मजदूरी करती हैं और किसी तरह मजदूरी के पैसों से परिवार की परवरिश करती हैं। उसके पति हमेशा बीमार रहते हैं।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी विष्णु सहनी, मंजीत सहनी, शिवा सहनी और रोहित साह पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि सभी आरोपी डरा धमकाकर उसकी बेटी के साथ छह माह से दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को यह धमकी दी थी कि यह बाद परिवार वालों को बताएगी तो सभी को मार डालेंगे। इसी डर से पीड़िता ने यह बात परिजनों से छिपायी। वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला छह माह पुरानी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।