बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
01-May-2022 07:09 PM
SARAN: सारण में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। मशरख-छपरा मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी के रामपुर चवर स्थित हड्डी कारखाना के पास यह घटना हुई। छपरा से मार्केटिंग कर अपनी अपाची बाइक से पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहे सलिमापुर निवासी राजू राय के साथ तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर पत्नी का जेवर लूट लिया।
इस दौरान लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली भी चलाई जिसमें एक गोली का राजू राय के बाए हाथ में जा लगा जिससे वे घायल हो गए। लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को राजू राय ने घायल अवस्था में एक बोलेरो की मदद से खदेड़ा और जिसके बाद बाइक सवार अपराधी जमीन पर गिर गये।
अपनी बाइक छोड़ पिस्टल लहराते अपराधी रामपुर खोरम की ओर भाग निकले। भागने के क्रम में अपराधियों ने मदन साह नामक एक व्यक्ति के सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार कर उनकी बाइक लूट ली। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद अपराधी उस बाइक को वही छोड़ खोरमपुर से नगरा नट बस्ती की ओर नदी को पैदल ही पार कर भाग निकले।
अपराधियों की बाइक को पुलिस ने बाद में जब्त कर लिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मझवलिया के पास कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।