Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
06-Jan-2021 01:49 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक दम कर रखा है. ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है, जहाँ अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को निशाना बनाया है. फाइनैंस कर्मी से 1 लाख 80 हजार रुपये की लूट हुई है. बदमाश टैब और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां भारत फाइनेंस के एक कर्मी से हथियार से लैस अपराधियों ने 1 लाख 83 हज़ार की लूट हुई है. भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी धर्मेंद्र कुमार, महिला समूह से वसूली कर बगहा लौट रहे थे. जैसे ही वह बगहा थाना के टेंगराहा पुल के समीप पहुंचे, उन्हें ओवरटेक कर अपराधियों ने लूटपाट की.
घटना की सूचना मिलने के बाद बगहा थाना की पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. हम आपको बता दें कि एक दिन पहले भी किसान से 50 हजार रुपये की लूट हुई थी. जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. नगर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया है.