ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा

हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मी को लूटा, मलयपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

10-Sep-2020 11:46 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : मलयपुर थाना क्षेत्र के बनोली गांव के समीप रुपए कलेक्शन कर जमुई जा रहे एक बंधन बैंक कर्मी से तीन हथियारबंद लुटेरों ने 18 हजार रुपए लूट लिए. वहीं पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है. 


बताया जाता है कि बंधन बैंक कर्मी अपने ग्राहकों से कलेक्शन के लिए कर्मचारी रंजीत कुमार बरहट प्रखंड के भालुका गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के घर में अपने ग्राहकों के साथ बैठक किये जिसमें करीब 64 हजार रुपए की वसूली भी की. वहीं कर्मचारी द्वारा 46 हजार रुपए अपने ग्राहक को लोन के रूप में देकर वह बायपास रोड स्थित एलआईसी के समीप कार्यालय के लिए निकले थे तभी पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद लुटेरों ने काले रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर बैंक कर्मी से लूटपाट की. 


घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद मलिकपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं. अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.