मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jul-2024 08:43 PM
By First Bihar
PATNA: पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने हाथीदह थाने की थानाध्यक्ष निधि कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। महिला थानाध्यक्ष पर उनके घरेलू नौकर और उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने बाढ़ एएसपी को बताया था कि महिला थानेदार निधि ने घरेलू नौकर सूरज पर चोरी का झूठा आरोप लगा कर उसे दो दिनों तक बंधक बनाये रखा और उसकी इस दौरान जमकर पिटाई भी की।
सूरज छोड़ने के लिए परिजनों से पैसे की मांग की जा रही थी। बेटे को बंधक बनाकर रखे जाने की खबर जब सूरज के माता-पिता और भाई को हुई तो थाने पहुंच गये और थानाध्यक्ष निधि से छोड़ने की अपील करने लगे। लेकिन उन्होंने उनकी बात एक ना सुनी उल्टे उनकी भी बेरहमी से पिटाई करने लगी।
पीड़ित सूरज की मां ने बाढ ASP अपराजित लोहान से थानेदार की शिकायत की। पूरी बात एएसपी के समक्ष पीड़ित की मां ने रखा। जिसके बाद खुद बाढ ASP अपराजित लोहान ने इस मामले की जांच की और हाथीदह की थानाध्यक्ष निधि को सस्पेंड करने की अनुशंसा एसएसपी से कर दी। बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान की अनुशंसा पर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने निधि कुमारी को तत्काल निलंबित कर दिया।