पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
21-Oct-2019 06:51 PM
DELHI : महाराष्ट्र विधानसभा के साथ-साथ हरियाणा में भी बीजेपी की वापसी हो रही है। हरियाणा में खट्टर सरकार की वापसी पर लगभग सभी एग्जिट पोल ने मुहर लगा दी है।
रिपब्लिक भारत और जन की बात की तरफ से हरियाणा का जो एग्जिट पोल जारी किया गया है। उसके मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 52 से 63 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कांग्रेस को 15 से 19, जेजेपी को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
एनडीटीवी और पोल ऑफ पोल्स के तरफ से जारी किए गए हरियाणा के एग्जिट पोल में बीजेपी को 66, कांग्रेस को 14 और आईएनएलडी-अकाली को लगभग 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
हरियाणा को लेकर एबीपी सी वोटर की तरफ से जारी की गई एग्जिट पोल पर खट्टर सरकार की ही वापसी दिखाई गई है। बीजेपी के खाते में 68 से 76 सीटें, कांग्रेस को महज 3 से 12 और अन्य के खाते में 5 से 14 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।
न्यूज़ 18 इंडिया की तरफ से जारी किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 75, कांग्रेस को 10, जेजेपी को 2 और अन्य के खाते में 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
News 24 की तरफ से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 71 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।