ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / हरियाणा और महाराष्ट्र का जनादेश ईवीएम में बंद, फडणवीस और खट्टर के भविष्य...

हरियाणा और महाराष्ट्र का जनादेश ईवीएम में बंद, फडणवीस और खट्टर के भविष्य पर 24 अक्टूबर को आएगा फैसला

21-Oct-2019 06:11 PM

MUMBAI/CHANDIGARH : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान खत्म हो गया है। इन दोनों राज्यों में जनता ने अपना जनादेश दे दिया है अब 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 


24 अक्टूबर को यह तय होगा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस क्या दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार की वापसी होगी या नहीं। बीजेपी के सामने इन दोनों राज्यों में अपनी सरकार बचाने की चुनौती है।  महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई। 


महाराष्ट्र में मतदान के ताजा आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में 56.30% और हरियाणा में 63.28% वोटिंग हुई. सुबह सात बजे महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. शुरआत में वोटिंग धीमी रही, दोपहर के वक्त मतदान प्रतिशत में भी तेज़ी देखी गई लेकिन कुल मिलाकर बीते चुनाव की तुलना में मत प्रतिशत में गिरावट आई है.