गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
26-Apr-2021 08:41 AM
LAKHISARAI: कोरोनाकाल के बीच हो रहे शादी समारोह और जनेऊ के कार्यक्रम में आए दिन हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में वैशाली में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी थी और अब लखीसराय में से भी हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। जहां हुई हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कार्यानंद इलाके की है। बताया जाता है कि तिलक समारोह के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की जिसमें गोली बच्चे के पीठ में जा लगी। जिसके बाद इलाज के लिए परिजन उसे प्राइवेट क्लिनिक ले गए जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लड़का समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गये।
बताया जाता है कि लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के कार्यानंद नगर इलाके में तिलक समारोह था। मंटू सिंह के घर जखौर गांव से तिलक चढ़ाने के लिए लोग आए हुए थे। मृतक भी तिलक में शामिल होने आया हुआ था जिसकी हर्ष फायरिंग में जान चली गयी। जखौर गांव निवासी जयकांत सिंह के बेटे सत्यम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में भी मातम का माहौल है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही फरार लोगों की तलाश में भी जुटी है। पुलिस ने तिलक समारोह में कवरेज कर रहे दो फोटोग्राफरों के कैमरे को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर रही है। हर्ष फायरिंग की इस घटना से खुशी का माहौल गम में तब्दिल हो गया और होने वाली शादी भी फिलहाल रूक गयी है।
ऐसे मौके पर कुछ लोग खुद को अलग दिखाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए इस तरह की ओछी हरकते करते है जिसका खामियाजा दूसरे लोगों को भुगतना पड़ता है। इस तरह की घटनाओं से लोग सीख भी नहीं लेते हैं जरूरत है ऐसे समारोह पर यदि कोई इस तरह की हरकते करता है तो उसे रोकने की ताकि जिससे किसी की जान ना जाए और अनहोनी होने से रोका जाए।