मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
22-Feb-2022 09:54 PM
PATNA: हरियाणा से अपहृत 13 साल की लड़की को पटना से बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को भी पकड़ा है। पटना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने पटना के कछुआरा इलाके में छापेमारी की और लड़की को बरामद किया। लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ गुरुग्राम ले जाने की तैयारी में जुटी है। पटना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया है।
लड़की हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। लड़की को अगबा कर पटना लाया गया था। उधर लड़की के परिजन उसकी तलाश में लगे थे। जब लड़की का कोई अता पता नहीं चल पाया तब परिजनों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। तभी जांच के दौरान पुलिस को लड़की के पटना में होने की सूचना मिली।
हरियाणा से एक टीम आनन-फानन में पटना पहुंच गयी। पटना पुलिस की मदद से कछुआरा इलाके में छापेमारी की गयी जहां से नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया वही पुलिस ने मौके से एक 24 साल के एक युवक को भी गिरफ्तार किया। पटना सदर एएसपी संदीप सिंह और गोपालपुर थाना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने लड़की को बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सोनू गुरुग्राम में लड़की के पड़ोस में रहकर मजदूरी किया करता था। सोनू पटना के कछुआरा इलाके का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। 8 फरवरी को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित अपने घर से 13 साल की लड़की ट्यूशन के लिए निकली थी। इसी दौरान लड़की को बहला फुसलाकर वह अपने साथ पटना लाया था। पूछताछ के दौरान उसने इस बात का खुलासा किया है। मौके से गिरफ्तार सोनू को अब गुरुग्राम की पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।