किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?
12-Mar-2024 02:17 PM
By First Bihar
DESK: सियासी हलचल के बीच हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के अब नये मुख्यमंत्री होंगे। बता दें नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर 9 साल से ज्यादा समय से सीएम थे। आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम होंगे। मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। करनाल सीट से उन्हें पार्टी मैदान में उतार सकती है।
आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आज ही बीजेपी की तरफ से नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।दरअसल, दिल्ली में सोमवार को हुई बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कुछ मतभेद हुए थे। सीटों पर बात नहीं बनने की वजह से आखिरकार BJP-JJP का गठबंधन टूट गया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्रि परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर ने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया।
बता दें कि नायब सिंह सैनी ओबीसी से आते हैं। पिछले साल ही उन्हें बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले 1996 में सैनी को हरियाणा बीजेपी के संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी थी जिसके 6 साल बाद उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया था और 2005 में अंबाला से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया गया। 2014 में उन्होंने नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव जीता था। नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खट्टर के विश्वासी नेता माने जाते हैं। इसी का फायदा आज उनको मिला।