ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग

Home / news / हरियाणा में हिंदुओं की तादाद कम हुई, खट्टर सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कानून...

हरियाणा में हिंदुओं की तादाद कम हुई, खट्टर सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी

24-May-2020 09:34 AM

DESK : हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) की रिपोर्ट के बाद सरकार ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल विहिप में अपनी रिपोर्ट में हरियाणा के 103 गांवों को हिंदूविहीन होने की बात कही है। 


विश्व हिंदू परिषद के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें मेवात के 103 गांवों में धर्मांतरण का दावा किया गया है। विहिप नेताओं ने इससे पहले 50 गांवों में हिंदुओं का धर्मांतरण होने की बात कही थी। वे इसकी रिपोर्ट पहले ही सीएम को भेज चुके हैं।


विहिप नेताओं ने सीएम को इस संबंध में दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया है कि मेवात में लंबे समय से हिंदुओं के धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। विहिप नेताओं ने सीएम को बताया कि मेवात हिंदुओं विशेष तौर पर दलितों और महिलाओं का कब्रिस्तान बनता जा रहा है।  प्रतिनिधिमंडल ने कुछ ऐसे मंदिरों की जानकारी सीएम को दी गई, जिन पर कब्जा कर उन्हें मस्जिद बना दिया गया। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की।