EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
28-May-2023 09:22 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां घंटाघर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक से आग लग गई। यह आग मंदिर के पास लगे हनुमान जी के ध्वजा के बांस में लगी जो धीरे-धीरे वहां मौजूद अन्य ध्वज में भी पकड़ लिया। यह आग इतनी तेज थी कि मंदिर से काफी ऊपर नीम के पेड़ तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दरअसल, हनुमान मंदिर के पास ध्वजा वाली बांस में अचानक से आग लगी गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें कई चीज़ों को अपने संपर्क में ले लिया। हालांकि, मंदिर में आग लगने की सुचना पाकर आसपास के लोग पानी बालू मिट्टी डालकर इसपर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि वह शांत नहीं पा रही थी। वहीं, दमकल को इस घटना की सुचना मिलने के बाद उसे आने में लगभग 30 से 35 मिनट लग गए। काफी मशक्कत करने के बाद इस आग पर काबू पाया गया।
वहीं, इस घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि शायद पूजा के समय में दीप जो जलाई जाती है उसी दीप से बस में आग लगी और यह विकराल रूप धारण कर लिया। इस मंदिर की खास बात यह है कि आग की लपटे मंदिर के चारों ओर थी लेकिन मंदिर व वहां के कपड़े पूर्णरूपेण सुरक्षित है, यह देख लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष शुरू कर दिया। जबकि, थोड़ी देर पहले एक बारात गई थी और पटाखे छोड़ने से आगजनी की घटना होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला घंटों पहले दीप प्रज्ज्वलित कर गई थी, जिसको लेकर भी आग की घटना हो सकती है।
इधर, इस घटना के कारणों का खुलकर पता नहीं चल पाया है। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनवमी के मौके पर प्रत्येक वर्ष संकट मोचन दरबार में हजारों की संख्या में राम भक्त ध्वजारोहण करते हैं। वहीं आगजनी पर काबू पा लेने के बाद लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। स्थानीय पार्षद ने बताया दमकल विभाग की टीम को काफी देर पहले कॉल किए जाने पर मामले की गंभीरता को देखना चाहिए था।