ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / हमले के बाद फिर एक्शन में ED, ममता सरकार के दो मंत्रियों के...

हमले के बाद फिर एक्शन में ED, ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर सुबह-सुबह रेड

12-Jan-2024 10:06 AM

By First Bihar

DESK : पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसी एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। ईडी की टीम ने आज सुबह-सुबह ही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के घर पर धावा बोल दिया है। फिलहाल दोनों के घर पर छापेमारी चल रही है। यह रेड नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ी हुई है। 


वहीं, ईडी की एक टीम अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर पहुंची है। तो वहीं दूसरी टीम मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर रेड डाल रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा ईडी उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी नेता सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम बीते दिनों राशन घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी। 


इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था। भीड़ ने ईडी अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। इस हमले में तीन ईडी अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थीं। ईडी अधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले के बाद जांच एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। 


बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि डरिए मत, निडर होकर जांच कीजिए। सूत्रों के मुताबिक ईडी के कार्यवाहक निदेशक ने अधिकारियों से एनआईए के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा था, ताकि शाहजहां शेख के सीमा पार बांग्लादेश के संबंधों की जांच की जा सके। ईडी अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कार्यवाहक निदेशक ने सीएपीएफ बलों के सुरक्षाकर्मियों के साथ समन्वय बैठक की।