Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
11-May-2024 07:14 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की और अग्रसर हो रहा है, वैसे -वैसे नेताओं के हमले भी तेज हो रहे हैं। अब बात न सिर्फ आरोप -प्रतारोप पर हो रही है बल्कि पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से सवाल-जवाब का सिलसिला सा चल पड़ा है। इसी कड़ी में अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से तीखा सवाल किया है। तेजस्वी ने पूछा है कि पीएम साहब हमें पकिस्तान से क्या लेना -देना है। हमें तो रोजगार, किसान, मजदूर, आम जनता से मतलब है। इसलिए आप इस पर बात किजिए।
तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी कहते थे कि भाजपा सत्ता में आएगी तो अच्छे दिन लाएंगे। विदेशों से काला धन वापस लाएंगे। लोगों के खाते में 15 लाख रुपए देंगे। सभी को पक्का मकान देंगे। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी खत्म कर देंगे। किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। लेकिन आज तक कहीं विकास नहीं हुआ है। मोदी जी को इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मिला तो हिन्दू-मुस्लिम, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद के साथ-साथ मंगलसूत्र छीनने की बात कहने लगे हैं।
वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। महिलाओं को प्रत्येक साल एक लाख रुपए देंगे। फ्री में बिजली दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि “मोदी जी की बात का कोई वैल्यू नहीं है। वह स्वयं अपनी ही कही बात को भाव नहीं देते। प्रधानमंत्री जी सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करते है।”