ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / ‘हम साजिश के शिकार होने वाले नहीं.. कलेजा पर चढ़कर करते हैं राजनीति’...

‘हम साजिश के शिकार होने वाले नहीं.. कलेजा पर चढ़कर करते हैं राजनीति’ I.N.D.I.A में नीतीश के खिलाफ षडयंत्र पर जेडीयू ने चेताया

05-Jan-2024 12:54 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा के बीच जेडीयू के मंत्रियों ने आरोप लगाया कि गठबंधन के भीतर नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रची जा रही है और मीडिया में सोची समझी साजिश के तहत नीतीश कुमार के खिलाफ तरह-तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। नीतीश के खिलाफ साजिश रचने के बात को लेकर जेडीयू ने ऐसे लोगों को सख्त लहजे में चेता दिया है। जेडीयू ने कहा है कि हम कलेजा पर चढ़कर राजनीति करते हैं किसी साजिश का शिकार नहीं होने वाले हैं।


दरअसल, बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर राजी हो गई है और इंडी एलायंस की अगली बैठक में इसपर प्रस्ताव पास हो जाएगा। इसी बीच जेडीयू के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और मीडिया में जानबूझकर नीतीश कुमार को लेकर बाते फैलाई जा रही हैं।


नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ गठबंधन के भीतर साजिश की बात कही है हालांकि मंत्रियों ने यह खुलासा नहीं किया है आखिर साजिश कौन रच रहा है। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश के सवाल पर जेडीयू ने ऐसे लोगों को चेताया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि जेडीयू कलेजा पर चढ़कर राजनीति करती है, हम किसी की साजिश के शिकार होने वाले नहीं हैं।


जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश करने वाला कौन है। हमरी बुद्धि से तो हमारे विरोधी भी त्रस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू 45 विधायकों की पार्टी है और पूरी राजनीति हमारे इर्द गिर्द घूमती रहती है। नीरज ने कहा कि बिहार के अंदर सभी सहयोगी मिलकर सरकार चला रहे हैं और किसी तरह का कोई अंतर्विरोध नहीं है। सभी विषयों पर हम एकसाथ खड़ें है और एक ही विषय है कि 2024 में मोदी सरकार को हटना है।


जब गठबंधन में एक-दूसरे पर किसी को भरोसा नहीं है तो ऐसी स्थिति में मोदी को कैसे हटाएंगे, इस सवाल पर नीरज ने कहा कि इस तरह की किसी तरफ का फैसला घटक दलों की बैठक में होगा। नीतीश कुमार ने कभी कोई आवेदन नहीं दिया है कि उन्हें संयोजक या कुछ और बनना है, वे तो बार बार कहते रहे हैं कि उनकी कोई ईच्छा नहीं है।