ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / सीएम नीतीश के बाद अब मांझी लगाएंगे जनता दरबार, हर मंगलवार को सुनेंगे...

सीएम नीतीश के बाद अब मांझी लगाएंगे जनता दरबार, हर मंगलवार को सुनेंगे लोगों की फ़रियाद

24-Aug-2021 12:22 PM

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के मंत्रियों के बाद हिंदुस्तानी आवास मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी अब जनता दरबार लगाएंगे. बिहार सरकार में SC/ST  कल्याण एवं लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री संतोष मांझी और जीतन राम मांझी ने यह फैसला लिया है कि हर मंगलवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फ़रियाद सुनेंगे. 


हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हर मंगलवार को पार्टी के मंत्री और विधायक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास पर जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की फ़रियाद सुनेंगे. 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं. उनके बाद भाजपा कोटे से मंत्री भी आम लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निबटारा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब मंत्री संतोष मांझी ने भी जनता की समस्याओं के निबटारे के लिए जनता दरबार लगाने का फैसला किया है.