बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-Mar-2024 03:11 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नाराज कांग्रेस को शिवानंद ने नसीहत दी है। कहा कि हम बड़े भाई हैं। अपना जनाधार देखकर ही कांग्रेस सीट की मांग करे। कांग्रेस जरूरत से ज्यादा सीटें मांग रही है। जिसके कारण सीट शेयरिंग का मामला फाइनल नहीं हो पा रहा है।
सीट बंटवारे को लेकर राजद से कांग्रेस की नाराजगी की खबर आ रही है। जबकि कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए कि आरजेडी महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है और राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा का चुनाव जीतना है। पटना में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राजद द्वारा लोकसभा प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने पर कांग्रेस के एतराज पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को जरूर से ज्यादा सीट दी जा रही है जिसके कारण सीट बंटवारे में दिक्कत सामने आ रही है।
शिवांद ने कहा कि महागठबंधन में सबसे बड़े भाई की भूमिका में मजबूत दल राजद है। राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव निकालना है। राजद के कंधे पर ही महागठबंधन को बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। सहयोगी दल चाहे माले हो या कांग्रेस अपने जन आधार को देखकर ही सीट मांगे। राजद ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से उम्मीदवारों की जानकारी मांगी थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया।
उम्मीदवारों की जानकारी जब महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने राजद को नहीं दी तब लालू यादव ने सिंबल बांट दिया। इस विषय पर बात करने के लिए कांग्रेस के कई नेता दिल्ली गए हैं। बता दें कि राजद सुप्रीमो इस वक्त दिल्ली में ही मौजूद हैं। लालू यादव अपनी पोती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली रविवार को सपरिवार दिल्ली गये। 27 मार्च को उनकी पोती कात्यायनी का बर्थडे है जिसमें महागठबंधन के भी कई नेता शामिल होंगे।