पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
03-Jun-2023 03:15 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
पुतुल ज्वेलरी शॉप में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने दस लाख के जेवरात लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोने-चांदी की दुकान में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में थे जो बाइक से आए हुए थे। बाइक सवार सभी दुकान में घुसे और दुकान के मालिक को पहले बंधक बना लिया और फिर 10 लाख के स्वर्ण आभूषण को लूट लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डीआईयू की टीम पहुंची है। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है।