ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / हाजीपुर: तेजप्रताप ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, हॉस्पिटल में डॉक्टर को...

हाजीपुर: तेजप्रताप ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, हॉस्पिटल में डॉक्टर को ना देख भड़के तेजप्रताप ने सरकार पर बोला हमला

04-Jun-2021 11:09 AM

By Ganesh Samrat

HAJIPUR: हसनपुर से आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव अचानक हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्था को लेकर तेजप्रताप ने सरकार को घेरा। तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गयी है। अस्पतालों में गंदगी पसरा हुआ है तो वही डॉक्टर भी नदारद हैं। सदर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। यहां बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। 



तेजप्रताप यादव आज अचानक हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंच गये जहां उन्हें अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी नदारद दिखे। जब तेजप्रताप अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्हें कई गड़बड़ियां दिखाई दी जिसके बाद वे स्वास्थ्य कर्मियों को नसीहत भी देते दिखे। तेजप्रताप ने सिविल सर्जन के कार्यालय का भी मुआयना किया जहां ताला लटका हुआ था। ताला लगा देख तेजप्रताप गुस्से में आ गए और वहां मौजूद कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। तेजप्रताप ने बताया कि इस महामारी के वक्त किस तरीके से हालात बिगड़े हुए है उसे देखने के लिए वे अपने क्षेत्र जा रहे थे। तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि सदर अस्पताल हाजीपुर में ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां बेड की कमी है और गंदगी का अंबार है। इसलिए हम निरीक्षण करने पहुंचे है। यहां आकर देखा तो सिविल सर्जन अपने कार्यालय में ताला मार के अपने घर में आराम कर रहे हैं।