बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
08-May-2024 09:12 PM
By First Bihar
HAJIPUR: आप भी मकान बना रहे हैं तो अपना सीमेंट जांच कर लें क्योंकि हाजीपुर में नकली सीमेंट की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सराय थाने की पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने सीमेंट फैक्ट्री से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट के हजारों बोरे को जब्त किया है।
इसके साथ ही नकली सीमेंट बनाने की मशीन और बोरा पैकिंग की मशीन को भी बरामद किया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस खुलासे के बाद नकली सीमेंट फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि सराय थाने की पुलिस की गाड़ी को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और फिर गाड़ी रोककर जब गोदाम की तलाशी ली तब पता चला कि यहां नकली सीमेंट बनाया जाता है। कई बड़ी कंपनियों के नाम पर यहां नकली सीमेंट बोरे में पैक किया जा रहा था। नकली सीमेंट के हजारों बोरे को देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है वही गोदाम मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।