NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
15-Oct-2019 02:30 PM
VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. 4 बदमाशों ने मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां बदमाशों ने एक महिला के साथ दरिंदगी की. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ 4 बदमाशों ने मिलकर कुकर्म की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के मुताबिक वह हाजीपुर जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी. तभी पीछे से अंकित कुमार नाम का कोई शख्स मारुती गाड़ी से उसके पास पहुंचा. हाजीपुर ले जाने को बोलकर उसने महिला को गाड़ी में बैठा लिया.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी शख्स उसे हाजीपुर ले जाने के बहाने इमादपुर और भगवानपुर गांव के बीच एक कमरे में ले गया. वहां उसने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया. फिर उसे लड्डू में मिलकर नशीला पदार्थ खिला दिया. उसके बाद उन्होंने हैवानियत की और इसका वीडियो भी बना लिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी से बताया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन में एक आरोपी का नाम सामने आया है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला का मेडिकल टेस्ट करा रही है.