बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
02-Aug-2023 08:35 AM
By First Bihar
GAYA: हज यात्रा के दौरान बिहार के 9 लोगों की मौत मक्का में हो गयी है। जिनमें से 4 लोग गया जिले के रहने वाले थे। मंगलवार को हाजियों का आखिरी जत्था गया एयरपोर्ट लौटा। आखिरी दिन दो विमानों से कुल 310 हज यात्री वापस गया लौटे हैं। जिनका गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्वागत किया। बता दें कि गया एयरपोर्ट से इस बार कुल 3212 यात्री हज के लिए रवाना हुए थे।
जिसमें 9 हज यात्रियों की मौत हो गयी है। इनमें 4 गया के रहने वाले थे और 5 पटना समेत अन्य जिलों के निवासी थे। उन सभी को मक्का की पवित्र मिट्टी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 6 लोग वैसे थे जो बिहार के थे पर उनका काम धाम पेशा दूसरे प्रदेश में था तो वे वहीं उतर गए। हज की यात्रा से वापस आने वाले लोगों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला।
गया एयरपोर्ट पर उनके परिजन उनके स्वागत के लिए गया एयरपोर्ट पर खड़े थे। गया डीएम समेत तमाम अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। गया डीएम त्यागराजन ने बताया कि हज यात्रा पूरी तरह से संपन्न हो गई। जो भी यात्री गया से गए थे। वे सकुशल लौट आए हैं। किसी तरह की कोई भी दिक्कत सरकार और जिला प्रशासन की ओर से किसी भी हज यात्री को होने नहीं दी गई। इस दौरान गया डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी की भी तारीफ की। साथ ही रजाकारों की मेहनत और सेवा भाव की भी प्रशंसा की।