BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
11-Sep-2023 01:04 PM
By First Bihar
CHHAPRA: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित हो गई है, जिसके बाद मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।
दरअसल, छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गए और अस्पताल की ओपीडी को ठप्प कर दिया है। हड़ताली डॉक्टरों की माने तो उनसे चौबीसों घंटे काम लिया जाता है लेकिन पिछले दो महीने से उनका वेतन रोक दिया गया है। वेतन रोकने की वजह बायोमेट्रिक से हाजरी नहीं बनाना बताता जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इमरजेंसी, ओपीडी की ड्यूटी के अलावा पोस्टमार्टम, दुर्घटनाग्रस्त मरीज की इंजुरी और कोर्ट के कार्यों में शामिल होना पड़ता है जिसकी वजह से बायोमेट्रिक अटेंडेंस बना पाना मुश्किल है।
हड़ताली डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें अस्पताल परिसर में ही आवास की सुविधा दी जाए और उनकी कार्य अवधि का निर्धारण किया जाए। ओपीडी ठप्प कर हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एसडी सिंह ने वार्ता कर आंदोलन को खत्म कर ओपीडी सेवा शुरू करने की अपील की तो डॉक्टरों ने आन्दोलन स्थल पर ही मरीजों को देखना शुरू कर दिया है।