बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Jul-2024 10:28 AM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी से आ रही है, जहां बिहार से दिल्ली जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में करीब तीन दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त बस में 65 यात्री सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने 17 लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी लखनऊ रेफर किया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस शुक्ल थाना क्षेत्र स्थित एक बाजार में हादसे की शिकार हो गई। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। बस में सवार कुल 38 लोग बुरी तरह से घायल हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण उसने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।