बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
25-Aug-2023 08:06 PM
By First Bihar
PATNA: शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आधी अधूरी बनी तीसरी लाइन पर ट्रेन को सिग्नल दे दिया गया था। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई थी लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना गोरखपुर कैंट स्टेशन के पास की है।
दरअसल, गोरखपुर कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन को भूलवश निर्माणाधीन तीसरी लाइन पर ग्रीन सिग्नल दे दिया गया था। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन की इंजन समेत तीन बोगियां आगे बढ़ गई थीं लेकिन जब ट्रेन के ड्राइवर को इसका एहसास हुआ तो उसने ट्रेन को अचानक रोक दिया। इसके बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर गोरखपुर रेल डिवीजन के अधिकारी पहुंच गए वहीं आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन को बैक कर वापस स्टेशन पर लाया गया और बाद में उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में पिछले दिनों बड़े रेल हादसे में 289 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।