धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
15-Jul-2024 10:14 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में गंडक नदी के निचले इलाकों में बसे गांवों का बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने हाफ पैंट पहनकर किया दौरा और बाढ़ पीड़ितों से वहां की स्थिति को जानने की कोशिश की। इस दौरान शायराना अंदाज में कहा कि यह आषाढ़ की झांकी है, सावन भादो दो महीना अभी बाकी है।
योगापट्टी प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं जहाँ प्रशासन की ओर से अबतक राहत वितरण नहीं किया गया है। योगापट्टी प्रखंड के 3 पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों मे पानी फैला हुआ है। गंडक नदी के उफान से योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर, मादारपुर,डीही ढ़बेलवा,बीनटोली,चौमुखा,जरलपुर खुटवनिया , जरलपुर बैसिया सहित कई गांवों में लोगों के घरों मे दो से तीन फीट पानी लगा हुआ है।
लौरिया विधानसभा के भाजपा विधायक विनय बिहारी अपने बाढग्रस्त क्षेत्र योगापट्टी प्रखंड के कई गांवो का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद विधायक विनय बिहारी ने कहा कि योगापट्टी प्रखंड के 5 पंचायत पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है और 7 आंशिक रुप से प्रभावित है। प्रशासन पर विधायक ने गलत डेटा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचेन का अभी तक प्रबंध नहीं किया गया है। राशन का भी वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि यह आषाढ़ की झांकी है, सावन भादो दो महीना अभी बाकी है। उन्होंने यहां की स्थिति को भयावह बताया।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट








