मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
13-Mar-2023 07:05 AM
By First Bihar
PATNA : एच3एन2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अब बिहार सहित तमाम राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी है। जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है। साथ ही जिलों को जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं।
दरअसल, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। जिसमें लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है।
वहीं, आइसीएमआर के निर्देश के बाद सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है। फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा।
इधर, इस बीमारी को देखते हुए पीएमसीएच प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया है। इस वायरस से बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं। अस्पताल प्रशासन के पास भी पूरे संसाधन उपलब्ध हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो टाटा वार्ड में बने पुराने कोविड वार्ड में इंफ्लूएंजा से पीड़ित मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व किये जायेंगे। इसकी तैयारी अस्पताल प्रशासन की ओर से कर ली गयी है।