Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
19-Dec-2023 08:35 AM
By First Bihar
DESK: वाराणसी की ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर आज यानी 19 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 8 दिसंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच आज सुबह 11 बजे अपना फैसला सुनाएगी।
ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी 5 याचिकाओं में से तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए मामले से संबंधित हैं जबकि दो याचिका ASI के सर्वे आदेश के खिलाफ दायर की गयी थीं। इनमें 1991 के मुकदमे में विवादित परिसर हिंदुओं को सौंपने की मांग की गयी थी और यहां पूजा अर्चना की भी इजाजत मांगी गई थी। यह मुकदमा 1991 में वाराणसी की जिला कोर्ट में दाखिल किया गया था। हाईकोर्ट को अपने फैसले पर आज यही तय करना है कि वाराणसी की अदालत इस पर सुनवाई कर सकती है या नहीं।
इस प्रकरण में 1991 का प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट लागू किया जा सकता है या नहीं। मामले को लेकर तीन बार फैसला सुरक्षित करने के बाद कोर्ट ने फिर से अर्जियों पर सुनवाई की थी और 8 दिसंबर को फैसला सुरक्षित रखा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुस्लिम पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की 3 और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की 2 याचिकाएं दाखिल की गई थी। इस पर आज फैसला आने की उम्मीद है। ASI ने सोमवार को वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट वाराणसी कोर्ट को सौंप दी है. कोर्ट के आदेश पर ASI ने विवादित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया था।