Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
06-Feb-2024 07:27 AM
By First Bihar
DESK: वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़े दो मामलों की सुनवाई आज होगी। कोर्ट में मस्जिद पक्ष अपनी बात को रखेगा। ज्ञानवापी स्थित मां शृंगार के नियमित दर्शन पूजन की मांग के मामले में एएसआइ सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को जिला जज की अदालत में इसकी सुनवाई होगी। कोर्ट पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करेगा। वहीं सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति भी दाखिल होगी।
वहीं सिविल जज प्रशांत सिंह की कोर्ट में शैलेंद्र योगीराज की ओर से दाखिल वाद की सुनवाई होगी। शैलेंद्र योगीराज कोर्ट से ज्ञानवापी में एडवोकेट कमिश्नर की कार्रवाई के दौरान मिले शिवलिंग को आदि विश्वेश्वर बताते हुए पूजा-अर्चना, राग-भोग समेत अन्य धार्मिक कार्य करने की इजाजत देने की मांग की है। जिसपर मस्जिद पक्ष की ओर अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया है।
दरअसल, एएसआई सर्वे के दौरान यहां बलुआ पत्थर से बना एक शिवलिंग नंदी भी ठीक स्थिति में मिले हैं। एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है। एक और शिवलिंग के साथ बलुआ पत्थर से बने भगवान विष्णु की मूर्ति, भगवान गणेश की मूर्ति की तस्वीर भी एएसआई ने अपनी रिपोर्ट में जारी की है। ज्ञानवापी परिसर में संस्कृत में लिखे कई शब्द मिले हैं। एएसआई ने इसे 16वीं शताब्दी का अवशेष बताया है।
बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी केस में बीते 31 दिसंबर को हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली थी। वाराणसी की जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजापाठ की इजाजत हिंदू पक्ष को दे दी थी। हिंदू पक्ष ने कोर्ट से व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी। 31 साल बाद ज्ञानवापी परिसर में एक फरवरी को फिर से पूजा शुरू की गई। जिला कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी।