ब्रेकिंग न्यूज़

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar Crime News: नदी किनारे मिला था युवक का कटा सिर, अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई Bihar Bhumi: 'कलेक्टर' के पास अपार शक्ति...लोकहित मेंं करें प्रयोग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने 6 जिलों के DM से क्यों कहा ? जानें.. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम BIHAR CRIME NEWS: आखिरी कॉल के बाद मिली लाश, तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल के लोग फरार BIHAR CRIME NEWS: बिहार में बेलगाम हुए बदमाश, दुकान से लाखों की चोरी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगा मुस्लिम पक्ष, HC ने पूजा पर रोक से किया है इनकार

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगा मुस्लिम पक्ष, HC ने पूजा पर रोक से किया है इनकार

02-Feb-2024 03:26 PM

By First Bihar

DESK: ज्ञानवापी केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने पर मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। मुस्लिम पक्ष अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी तहखाने में पूजापाठ करने पर रोक लगाने की मांग करेगा। 


दरअसल,वाराणसी के ज्ञानवापी केस में बीते 31 दिसंबर को हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली थी। वाराणसी की जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजापाठ की इजाजत हिंदू पक्ष को दे दी थी। हिंदू पक्ष ने कोर्ट से व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी। 31 साल बाद ज्ञानवापी परिसर में एक फरवरी को फिर से पूजा शुरू की गई। जिला कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी।


शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली ज्ञानवापी मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें हिंदू पक्षों को मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी गई थी हालांकि अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को हाईकोर्ट से कोई फौरी राहत नहीं मिली।हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है।