11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
16-May-2022 02:37 PM
DESK: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात सामने आई है। जिस जगह पर शिवलिंग मिला है उसे तत्काल सील करने का आदेश वाराणसी कोर्ट ने डीएम को दिया है। वही इस परिसर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश कोर्ट ने दिया है। जिले के डीएम, पुलिस कमिश्नर और सीआरपीएफ कमांडेंट को यह आदेश दिया है।
बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम खत्म हो गया है। आज तीसरे दिन ज्ञानवापी में सर्वे का काम किया गया। इस दौरान सर्वे कर रही टीम को वहां से शिवलिंग मिला है। हिंदू पक्ष के मुताबिक जैसे ही वजूखाने का पानी निकाला गया और वहां से 12.8 फीट व्यास का शिवलिंग मिला। इस देख लोग खूशी से झूम उठे और जयकारा लगाने लगे। वही मुस्लिम पक्ष का दावा है कि ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिसकी बात हिंदू पक्ष कर रहे हैं।
ज्ञानवापी के अंदर से शिवलिंग मिलने के बाद सर्वे टीम में शामिल हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने वाराणसी कोर्ट में आवेदन दिया और यह बताया कि शिवलिंग मिला है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। जिस जगह से शिवलिंग मिला उसे तुरंत सील करने का निर्देश कोर्ट ने डीएम को दिया है।
सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने वाराणसी कोर्ट के सर्वे के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर अब जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कल सुनवाई करेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...