मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
16-May-2022 08:40 PM
DESK: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात सामने आने के बाद उसे तत्काल सील करने का आदेश वाराणसी की एक कोर्ट ने दिया। परिसर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। ज्ञानवापी मस्जिद पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है।
बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि "केवल काशी विश्वनाथ की ही बात नहीं है हमारे देवी देवताओं को अपमानित करने का अतीत में खदयंत्र चला है। इतिहास इसका गवाह है मैं कहूंगा कि हमारे जो प्रसिद्ध और पौराणिक स्थान है वो दे दें नहीं तो 30 मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाया गया है उस पर हमारा दावा रहेगा।"
बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले में उत्तर प्रदेश की अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस तालाब को सील करने का आदेश दिया है। जहां "शिवलिंग" पाया गया है। जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मस्जिद के ऊपरी हिस्से में जहां नमाज पढ़ी जाती है। उसके ठीक पास वजू करने की एक जगह है। जिसके लिए एक छोटा तालाब बनाया गया है।
इस तालाब में एक शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है। शिवलिंग मिलने के बाद हिंदू पक्ष जिला अदालत पहुंच गया जहां इसे संरक्षित करने की बात कही गई। बनारस कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि जिस जगह शिवलिंग मिला है। उस स्थान को सील किया जाए। कोर्ट ने वाराणसी जिला प्रशासन को यह आदेश दिया। कोर्ट ने शिवलिंग मिलने वाली जगह पर किसी के भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिनों तक सर्वे चला। हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया है कि मस्जिद के अंदर एक तालाब में शिवलिंग मिला है वही अंजुमन इंतेजामियया मस्जिद कमिटी के वकील ने कहा कि 'शिवलिंग' पाए जाने का दावा करने वाले पक्षकार केवल गुमराह कर रहे हैं। वजूखाना में कोई शिवलिंग नहीं पाया गया है।
वकील रईस अहमद अंसारी का कहना था कि 'ज्ञानवापी मसंजिद के वजूखाना में केवल एक फव्वारा है। जिस संरचना को शिवलिंग बताया जा रहा है वह फव्वारा है ना कि शिवलिंग जो दावे किए जा रहे हैं ये सभी दावे झूठे हैं।