सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Jun-2022 01:13 PM
JAMUI: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग मिलने का मुद्दा धीरे-धीरे तूल पकड़ते जा रहा है। इसी बीच बिहार सरकार के भूमि और राजस्व मंत्री सह बीजेपी नेता रामसूरत राय का एक विवादित बयान सामने आया है। रामसूरत राय ने कहा है कि ईद में हिंदू जब मुसलमान के घर जाते हैं तो उन्हें टोपी पहना दी जाती है। लेकिन इन्होने मंदिर हड़पने के लिए भगवान को भी टोपी पहना दी।
रामसूरत राय ने कहा कि आज भगवान कहीं राधा-कृष्ण के रूप में प्रकट हो रहे हैं, तो कहीं महादेव के रूप में, तो कहीं राम जी के रूप में। हिंदू जब ईद में मुस्लिम के घर जाते हैं तो वे हमें टोपी पहना देते है। लेकिन मुस्लिमों ने भगवान को भी टोपी पहना दी और सारे मंदिर पर कब्ज़ा कर लिया। आज हम नहीं छीन रहे हैं, भगवान खुद किसी न किसी रूप में प्रकट हो रहे हैं। आने वाले समय में मुस्लिम खुद ही हमारी चीज़ों को छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। ये साड़ी संपत्ति हमारे हिंदू संस्कृति की थी।
कश्मीर टारगेट किलिंग पर मंत्री ने कहा कि वहां 70 साल से कचरा फैला हुआ है, उसे एक दो साल में तो साफ नहीं कर सकते, जिनका राज था सम्राज्य था, गुंडागर्दी थी, जो वहां के पॉलिटिकल लोग थे, वे लोग गुंडे को पाल-पोस रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि वहां हमारे दो लोग मारे गए हैं हम उनके 100 लोगों को मार गिराएंगे।