मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Mar-2023 10:10 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के भारतीय नगर स्थित रेड लाईट में छापेमारी की गयी। जहां से गुवाहटी की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया।
गुरुवार की दोपहर रेड लाईट एरिया से लड़की के भागकर सहरसा रेलवे स्टेशन पर देख आरपीएफ और जीआरपी ने उसे कब्जे में लिया। बाद में इसकी जानकारी महिला मानवाधिकार आयोग से जुड़ी अंजना सिंह को दिया गया। जिसके बाद लड़की को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वहीं लड़की ने पूछताछ के दौरान अपनी पूरी कहानी बतायी। लड़की की मां गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर फेंके हुए बोतल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। जिस दौरान करीब एक महीने पहले वह एक अंजान व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई। जिसके बाद वह सहरसा रेड लाईट एरिया पहुंच गई।
इधर लड़की से मिली जानकारी के आधार पर सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम रेड लाईट एरिया में छापेमारी अभियान चलाया। जिस दौरान कुछ महिलाओं से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी रेड लाईट एरिया में छापेमारी के दौरान कई जगहों की लड़की को बरामद किया जा चुका है। वहीं पुलिस की सघन छापेमारी के बाद से ही ईलाके में हड़कंप मच गया।