बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Mar-2020 01:59 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच मातम पसर गया है। गुस्से में पागल एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की पटक कर जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव से ये दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पारिवारिक विवाद में निर्दोष मासूम की जान चली गयी। जान लेने वाला कोई और नहीं उसका जन्मदाता ही है। विवाद में बाद गुस्से से लाल पिता ने मासूम को ही अपना निशाना बना लिया। डेढ़ साल की मासूम को मां की गोद से छीन कर जमीन में पटक दिया। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तबतक देर हो चुकी थी। मासूम ने दम तोड़ दिया था।उचितपुर के लल्ली राम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा हैं। इसी विवाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा में गुस्से में आकर लल्ली राम ने अपनी ही बेटी को जमीन पर पटक दिया। जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
बच्ची के मौत के बाद हत्यारे पिता को गांव वालों ने पकड़ लिया। लोगों ने मिलकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद होली के जश्न के बीच पूरे गांव में मातम पसर गया है। हर जुबान पर बस खूनी बाप के दरिंदगी की ही चर्चा है। इस बीच पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।