पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
22-Jan-2022 11:28 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी है, लेकिन कभी नालंदा तो कभी छपरा से जहरीली शराब से मौत की खबरें सामने आ रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाने पर है. अब जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी मुख्यमंत्री के बचाव में आ गये हैं, साथ ही शराबबंदी कानून को सही बताया है.
दरअसल, जीतनराम मांझी की पार्टी बार बार शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग कर रही है तो बीजेपी भी नीतीश कुमार को आंखें दिखा रही है. वहीं कांग्रेस ने सीएम पर हत्या का केस दर्ज करने की बात तक कह दी. अब नीतीश कुमार की ओर से जेडीयू एमएलसी ने सबको जवाब दिया है.
गुलाम रसूल ने कहा कि हमें हैरानी होती है जो समीक्षा करने की बात कर रहे हैं. मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले ही खबर चल जाती है कि शराब पीने से मौत हुई है. जेडीयू नेता ने सीधे आरोप लगा दिया कि जो झूठ फैलाते हैं वो खुद शराब माफियाओं से मिले हुए हैं. बिना जांच किये खबर चला देना कानूनन जुर्म है. किसी के पास प्रूफ है कि शराब पीने से मौत हुई है.
अभी यह जांच का विषय है, और इसकी जांच की जा रही है. जो भी इसका दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी. अपराधी कोई भी होगा वह कानून से ऊपर नहीं होगा, सजा मिलेगी. बलियावी ने कहा कि कानून बनाने वाले का विल पॉवर बहुत स्ट्रांग है.
वहीं कांग्रेस नेत्री ने जो मुख्यमंत्री पर हत्या का मुकदमा करने की बात कही है उस पर जेडीयू नेता ने कहा कि वह कांग्रेस की विधायक हैं कुछ भुई कर सकती हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब हत्यारे खुले घूम रहे थे तो कुछ नहीं कर पा रही थी, अब मेरे मुख्यमंत्री पर हत्या का मुकदमा करेंगी, तो उनकी ही कुंडली खुल जायेगी.