जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक
16-Jul-2024 11:51 AM
By FIRST BIHAR
PATNA: पूर्व विधायक गुलाब यादव के तीन ठिकानों पर ईडी की रेड की खबर के बीच एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। ईडी ने बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। संजीव हंस फिलहाल ऊर्जा विभाग में प्रधान सचिव हैं। इनके ऊपर रेप जैसे संगीन आरोप भी लग चुका है।
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने देशभर के 21 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक गुलाब यादव और सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ भी ईडी ने एक्शन लिया है। गुलाब यादव के साथ साथ ईडी की टीम ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना में दोनों के आवास पर ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है।
बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है। बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है। संजीव हंस के साथ-साथ राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। चार साल पहले एक महिला ने दोनों के ऊपर गन प्वाइंट पर लेकर रेप करने का आरोप लगाया था।
साल 2021 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव ने उसके साथ रेप किया है। उक्त महिला का आरोप था कि तत्कालीन विधायक गुलाब यादव ने उसे महिला आयोग का सदस्य बनाने का प्रलोभन देकर पटना के रूकनपुरा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था और वहां वहां उसके साथ रेप किया गया था।
महिला का कहना था कि गुलाब यादव ने रेप का वीडियो भी बना लिया था। उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया। महिला का कहना था कि गुलाब यादव ने उसे ब्लैकमेल कर दिल्ली के होटल में बुलाया, जहां आईएएस अधिकारी संजीव हंस भी मौजूद थे। दोनों और नशीला पर्दाथ खिलाकर रेप किया। महिला के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई दफे होटलों बुलाया गया जहां संजीव हंस और गुलाब यादव के उसके साथ रेप किया।