मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-May-2023 09:56 PM
By First Bihar
DESK: खुद को प्रधानमंत्री (PMO) का अधिकारी बताने वाले गुजरात के महाठग किरण पटेल के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है। ईडी ने किरण पटेल को बहरूपिया और घोटालेबाज बताते हुए कहा कि लोगों को धोखा देने का काम इन्होंने किया है।
ईडी की टीम ने गांधीनगर, मोरबी, अहमदाबाद और मेहसाणा में किरण पटेल के एक दर्जन ठिकानों की तलाशी ली थी। इस दौरान कई अचल संपत्तियों से जुड़े कागजात ईडी ने बरामद किया। किरण पटेल ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता जम्मू कश्मीर प्रशासन को गुमराह करने का काम किया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस की एफआईआर के बाद ईडी ने उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया है। किरण और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पहले से ही गुजरात में केस दर्ज है। इन पर लोगों को धोखा देने का आरोप है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कश्मीर में घुमता दिखा था और उनकी सुरक्षा में सेना के जवान लगे थे। ईडी ने किरण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है। ऐसे में अब गुजरात के इस महाठग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।