ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित...

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित शाह के साथ

24-Apr-2021 05:30 PM

DESK:-  गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। डिप्टी सीएम नितिन पटेल पिछले दो दिनों से गृहमंत्री अमित शाह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आए थे। उनके संक्रमित होने के बाद तमाम उन नेताओं के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है जो संपर्क में थे। पिछले दो दिनों से गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही अमित शाह के संपर्क में हैं। आज सुबह ही अमित शाह ने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी किया था। ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर भी डिप्टी सीएम नितिन पटेल दिखाई दिए थे। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें यूएन मेहता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।