मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
14-Jun-2020 08:42 PM
AHMEDABAD : कोरोना संकट से जूझ रहे भारत में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं. इस वक्त की ताजा खबर गुजरात से आ रही है, जहां भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया है. धरती हिलने के साथ ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं. भूकंप का केंद्र गुजरात के कच्छ में पाया गया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है.
देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एनसीएस की ओर से भूकंप की पुष्टि की गई है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. भूकंप का केंद्र गुजरात में राजकोट से 122 दूरी पर बताया जा रहा है.
5.5 तीव्रता होने के कारण इस भूकंप को बहुत लोगों ने महसूस किया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है. बता दें कि पिछले दो महीनों में दिल्ली और एनसीआर के लोगों को एक दर्जन से भी ज्यादा बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं. भूकंप के झटके भले ही हल्के थे लेकिन इन्हें हल्के में ही लिया जाना भारी गलती साबित हो सकती है.
जानकार मानते हैं कि इन्हें चेतावनी की तरह देखा जाना चाहिए और बड़ा भूकंप आने पर कम से कम नुकसान हो इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की शुरुआत 12 अप्रैल से हुई है. उसदिन रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई थी.