ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे Bihar RERA : बिहार रेरा ने प्रोजेक्ट निबंधन प्रक्रिया को बनाया आसान, अब ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे बिल्डर Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल

गुजरात में जोरदार धमाका, 5 की मौत, 57 लोग घायल

गुजरात में जोरदार धमाका, 5 की मौत, 57 लोग घायल

03-Jun-2020 07:25 PM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही है. जहां भरूच जिले के दाहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट में यशस्वी रासयन प्राइवेट लिमिटेड में एक बड़ा धमका हुआ है. इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 57 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. भरूच के एसपी ने बताया कि गुजरात के दाहेज में कारखाने में बॉयलर ब्लास्ट के कारण लगी आग से धमके में पांच की मौत हो गई है.


गुजरात के  भरूच जिले में यह बड़ा धमाका हुआ है. जिसमें 5 लोगों ने दम तोड़ दिया है. आग की चपेट में आने से कई कर्मचारी घायल हो गए हैं. अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई. इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की भी खबर हैं.


हादसे की सूचना मिलते ही कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे हैं. उच्चाधिकारी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. भरूच जिले के डीएम एमडी मोडिया ने कहा, ''गुजरात के भरूच के दाहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट में यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड में आज दोपहर 12 बजे के करीब एक टैंक में आग लगने से पांच लोगों की जान चली गई और 57 अन्य घायल हो गए.''  पांच घंटे के संघर्ष के बाद आग पर काबू भी पाया गया. आसपास के गांवे के लोगों को भी सलामत जगहों पर भेज दिया गया था. घायलों को नजदीकी भरूच के अस्पताल में ले जाया गया.