ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, गुजरात में तीव्रता 4.2

05-Jul-2020 07:00 PM

DESK : कोरोना संकट के बीच भूकंप के झटके लगातार महसूस किये जा रहे हैं. एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भारत में पूरब से लेकर पश्चिम तक धरती कांपी है. सुबह लद्दाख में भूकंप आने के बाद शाम को गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. इसके साथ ही लगभग 15 मिनट के अंतराल पर मिजोरम में भी भूकंप के झटके लगे.


कोरोना संकट के बीच देश में भूकंप के लगातार झटके लग रहे हैं. गुजरात के कच्छ क्षेत्र में शाम को आए भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास रहा. कच्छ में भूकंप आने के करीब 15 मिनट बाद मिजोरम के चंपाई जिले में भी भूकंप आया जहां उसकी तीव्रता 4.6 रही.


news image


इससे पहले आज तड़के लद्दाख के करगिल में भी 3.37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र करगिल से 433 किलोमीटर नॉर्थ-नॉर्थवेस्ट था. अच्छी बात यह रही कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं मिली.


उत्तर पूर्वी भारत का मिजोरम राज्य एक बार फिर भूंकप के झटकों से हिल गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक मिजोरम के चंफई क्षेत्र में यह भूंकप का केंद्र था. भूकंप रविवार शाम 5 बजकर 26 मिनट पर आया था. भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 की तीव्रता मापी गई है. भूकंप के झटकों के डर लोग घर के बाहर निकल आए. लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि अभी किसी जानमाल की कोई खबर नहीं है.