ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली AIIMS का सर्वर चीन से...

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली AIIMS का सर्वर चीन से हुआ था हैक

14-Dec-2022 03:32 PM

DELHI: दिल्ली AIIMS का सर्वर हैक करने के पीछे चीन की नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बड़ा खुलासा किया है। इस मामले को लेकर दर्ज किए गए FIR में कहा गया है कि चीन की तरह से यह साइबर अटैक दिया गया है। अस्पताल के 100 सर्वरों में 40 फिजिकल और 60 वर्चुअल रूप से हैक किए गए थे। इनमें से पांच सर्वरों का डेटा हैकर्स से सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया गया है।


दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई ने बीते नवंबर को जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया था। NIA अब इस हमले की जांच कर रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दिल्ली साइबर क्राइम सेल, भारतीय साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन, खुफिया ब्यूरो और सीबीआई भी साइबर हमले की जांच कर रही है।


बता दें कि 23 नवंबर को एम्स दिल्ली ने सर्वर में खराबी की सूचना दी थी। सर्वर की देखभाल में तैनात दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एम्स के मुताबिक ई-अस्पताल डेटा बहाल कर दिया गया है साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं।हमले के सोर्स की पहचान करने के लिए सेंट्रल फॉरेंसिक लैब की एक टीम को लगाया गया है।