Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
06-Jan-2021 01:54 PM
BHAGALPUR: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को कॉल कर धमकी दे रहे हैं. गोपाल मंडल ने धमकी दी है कि अगली बार वह शैलेंद्र को चुनाव हरा देंगे.
नागरिक अभिनंदन में नहीं बुलाने से हुई शुरूआत
गोपाल मंडल ने शैलेंद्र को कॉल करते हुए कहा कि भाई आपने मुझे नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में नहीं बुलाया. जिसने वोट नहीं दिया उसको बुलाकर आप सम्मानित करते हैं. जिसके बाद शैलेंद्र ने कहा कि नहीं कोई ऐसी बात नहीं है. एक बैठक कर हमलोग बातचीत कर सारे कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं. दोनों तरफ से कंफ्यूजन है.
हराने की दी धमकी
गोपाल मंडल ने बीजेपी विधायक को धमकी दी कि और कहा कि अगले चुनाव में वह जीतने नहीं देंगे. बिहपुर की राजनीति छोड़ा देंगे. गोपालपुर की चिंता छोड़ दिजिए. जिसके बाद शैलेंद्र हंसते हुए कह रहे हैं कि भईया इतना घबड़ाई मत. हमको लग रहा है कि आपको कोई गलत जानकारी दे दिया है.
भड़के गोपाल मंडल
गोपाल मंडल किसी झबुआ को नाम लेते हुए गाली ले रहे हैं. कह रहे है कि उसको बीजेपी के कार्यक्रम में कैसे आप बुलाए. उसने मेरा वोट काटा. एलजेपी के लिए वोट मांग रहा था. जिसके बाद बीजेपी विधायक शैलेंद्र सफाई दे रहे हैं कि भईया हम बुलाए नहीं थे. मेरा भाषण सुन लिजिए. उसमें हम कह रहे है कि इनको किसने पार्टी के कार्यक्रम में बुलाया है. हमतो उसको डांट रहे हैं. आप इसका पूरा वीडियो देख लिजिए. जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसकी फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है. दोनों विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन उनके नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया. यह ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.